गाय का गोबर के फायदे | गाय के गोबर का उपयोग

By | April 19, 2024

गाय का गोबर के फायदे | गाय के गोबर का उपयोग: गोबर बहुत गुणकारी हैं. पेड़ – पौधे और खेती किसानी के लिय संजीवनी हैं ये। कम से कम छह महीने पुराना होने पर ये किसान के लिय काला सोना हैं अगर प्रकृति नाराज न हुई तो…

वैसे आजकल लोग थोड़ा भी पढ़ लिख ले तो गोबर (gay ka gobar) उठाने के काम को अनपढ़ का काम बोलते हैं। और कहते हैं कि गोबर ही उठाना था तो पढ़ते ही क्यूँ और ये मानसिकता शहर के ही नहीं गांवो के लोगों की भी हैं। जबकि उन्हें पता नहीं ये भी अच्छा खुद का रोजगार दे सकता हैं बिना किसी की गुलामी किए बिना। यह भी पढ़िए: मजेदार पहेलियाँ उत्तर सहित

गाय का गोबर (gay ka gobar) के फायदे. गाय के गोबर का उपयोग – गोबर के कंडे या उपले, बायो गैस – गोबर गैस, खेतो के लिए गोबर खाद।

गाय का गोबर के फायदे | गाय के गोबर का उपयोग

आज अगर आपके पास पशुधन हैं और उसके लिय सेवा के लिय कोई हेल्पर ढूंढे जिसे आप एक अच्छा वेतन और शुद्ध खाना पीना और रहने की व्यवस्था भी करे तो सामने वाला बन्दा राजी नहीं होता भले उसे किसी ढाबे पर झूठे बरतन माँजने पड़े और उसे उतना वेतन भी न मिले तो वो वहां खुशी खुसी काम कर लेगा।

वहीं कुछ लोग विदेशों से अपनी अच्छी भली करोडों की नौकरियां छोड़कर अपने देश के लिय पलायन कर इन्हीं में अपनी जीविका का साधन बना लिया हैं।

गोवर से कंडे या उपले तो हमे पहले ही बनाते थे इससे फिर गोवर गैस ईधन के रूप में मिली और अब इससे जलाने के लिय लकड़ियां भी बनने लगी हैं।

गोवर से लघु उद्योग भी बन गए हैं जिससे उनमे गोबर से दिया, गमले, धूप बत्ती, मूर्तियां और भी बहुत कुछ बनने लगा हैं जिससे खुद का व्यापार करने को मिला।

बहुत से लोग इससे आसन, उप्पलों को बनाने का कारोबार भी करने लगे हैं। तो गोबर केवल किसानों को ही नहीं लघु उद्योगों के लिय भी उपयोगी और रोजगार का साधन बनता जा रहा हैं। गोवर के साथ साथ गौ माता के मूत्र से साबुन, शैंपू और दवाये भी बन रहीं हैं। घरों में गोवर की लिपाई से सकारात्मकता आती हैं और दीवारों पर लगाने से घर ठंडा रहता हैं।

दोस्तों, गाय का गोबर के फायदे – गाय के गोबर का उपयोग के बारे में यह जानकारी आपको कैसे लगी? नीचे कमेन्ट करके जरुर बताइए। देश – विदेश से जुडी ऐसे ही तमाम रोचक जानकारी के लिए हमारी साईट www.devbhumiuk.com पर आते रहिये।

कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न और उनके उत्तर:

Q: गाय का गोबर के फायदे ?
A: गोबर के कंडे या उपले, बायो गैस – गोबर गैस, खेतो के लिए गोबर खाद।

Q: गाय के गोबर में कोन सा विटामिन पाया जाता है ?
A: गाय के गोबर में विटामिन बी-12 प्रचुर मात्रा में पाया जाता है।

Q: गाय के गोबर या उपलों से धुआ करने पर क्या होता है ?
A: गाय के गोबर के कंडे से धुआं करने पर कीटाणु, मच्छर आदि भाग जाते हैं तथा दुर्गंध का नाश हो जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *